फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Soldiers broke the lock of the house Including jewelery stolen

सैनिक के घर का ताला तोड़ जेवरात समेत सामान चोरी

Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेम मिल कंपाउंड में सोमवार रात की घटना
 प्रेम मिल कंपाउंड में चोरों ने सोमवार रात सैनिक के घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर जेवरात समेत कीमती सामान समेट ले गए। सुबह घर पहुंचे सैनिक के भाई विजय को चोरी की जानकारी हुई। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर के मजरा विजिया नगला निवासी भूपराम सेना में हैं। उसके घर की देखभाल छोटा भाई विजय करता है। वह एक दिन पहले घर में ताला डाल कर गांव चला गया था। मंगलवार सुबह उसे पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला होने की कहकर कॉल की थी। वह घर पहुंचा, तो कमरों में अलमारियां खुली मिलीं। अलमारी में रखी सोने की चेन, बच्चों के चांदी के जेवरात समेत घरेलू सामान गायब था। उसने खोजबीन की तो ताला उसे पेड़ के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

विजय ने कोतवाली पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि चोरी गए कीमती सामान में बर्तन और इलेक्ट्रानिक आइटम भी शामिल हैं। उसने कोतवली पुलिस को तहरीर दी है। बाद में पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन चोरों के बारे में सुराग नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि सैनिक का घर पिछले कई दिनों से बंद था। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed