फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Separate road accidents Went three lives

अलग-अलग सड़क हादसों  में तीन लोगों की जान गई

Tue, 31 Jan 2017 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Separate road accidents Went three lives
अलग-अलग सड़क हादसों  में तीन लोगों की जान गई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जरीफनगर में निजी बस की टक्कर से दो लोगों की मौत
अलापुर में बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की जान गई

 दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधेड़ समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक सड़क हादसा जरीफनगर में और एक अलापुर थाना क्षेत्र में हुआ। जरीफनगर में निजी बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। अलापुर में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में अधेड़ की जान चली गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
दहगवां/जरीफनगर। थाना जरीफनगर के गांव रसूलपुर कलां के रामकिशोर (24) पुत्र कुंवरपाल और प्रमोद (22) पुत्र विजयपाल सोमवार को धोबई गांव गए थे। मंगलवार को सुबह दोनों वहां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जरीफनगर में पेट्रोल पंप के पास इनकी बाइक को निजी बस ने रौंद दिया। हादसे में दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर लाया गया। हालत गंभीर होने पर इनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस का चालक बस मौके पर छोड़कर भाग गए। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे से गुस्साए गांव के लोगों ने करीब आधा घंटा तक हाईवे जाम रखा। बाद में पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया। बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों के परिवार वाले बदहवास हैं।
विज्ञापन

अलापुर। बिल्सी थाने के गांव रिसौली निवासी नन्हे (22) अपने परिवार और संबंधियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मनकपुर मेला देखने जा रहा था। ट्रैक्टर को बिल्सी निवासी प्रेमपाल चला रहा था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अलापुर थाने के गांव इस्लामगंज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर हो गई। इसमें नन्हे गंभीर घायल हो गया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मय बोलेरो के मौके से भाग गया। मामले में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एक ही गांव में दो मौतों से छाया मातम
दहगवां (ब्यूरो)। एक ी गांव में दो मौतों से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। मंगलवार सुबह जब रसूलपुर कलां गांव में खबर पहुंची कि हादसे में गांव के रामकिशोर और प्रमोद की जान चली गई है। इसके बाद गांव में मातम छा गया। मरने वालों के घर पास-पास में हैं। यहां भी महिलाएं और बच्चों की चीत्कारें गूंजने लगीं। जिसने भी सुना वह घटना स्थल पहुंच गया। प्रमोद की पत्नी ने करीब 15 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। उसकी पत्नी बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed