फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school van and bus accident

स्कूल वैन और बस की टक्कर में तीन छात्र घायल

Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
school van and bus accident
स्कूल वैन और बस की टक्कर में तीन छात्र घायल 
स्कूल वैन और बस में टक्कर से तीन छात्र और वैन चालक घायल हो गया। चालक को गंभीर हालत में चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार सुबह फैजगंज बेहटा थाने के गांव धन्यावली के पास हुआ। छात्रों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा स्थित जरीफ मियां मेमोरियल इंटर कॉलेज की बस केडीएच पब्लिक स्कूल की वैन से टकरा गई। हादसा धन्यावली के पास हुआ। हादसे में स्कूल वैन चालक अंकित समेत छात्र दीपक (14), प्रशांत (14) और अंशिका (6) घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। हादसे की खबर मिलने पर छात्र-छात्राओं के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल वैन चालक अंकित को चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed