फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   road jaam with accident

हादसे के बाद जाम हुआ हाईवे

Tue, 03 Feb 2015 12:13 AM IST
उझानी।
उझानी। Updated Tue, 03 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
road jaam with accident
 बदायूं कछला रोड पर बैगनार कार और रोडवेज बस की टक्कर के बाद करीब पौन घंटे तक हाईवे जाम रहा। गनीमत रही कि बस में किसी सवारी को नुकसान नहीं पहुंचा। छात्रा के भाई की जान भी बच सकती थी अगर एंबुलेंस सेवा में लेटलतीफी न होती। डॉक्टर भी इस बात को मानते हैं।
विज्ञापन

कछला मोड़ पर हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सबसे पहले सीओ उझानी सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने को एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि एक एंबुलेंस कछला पीएचसी पर ही रहती है तब भी एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में पौन घंटा लग गया। पहले एंबुलेंस से ख्याली, अमित और हरिओम को बदायूं भेज दिया गया। यहां डॉक्टर्स ने अमित को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बदायूं-कछला के बीच पुलिस की गाड़ियां दौड़ती रहीं। घायल जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां एसपी सिटी लल्लन सिंह, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धाबा, इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बराच भी पहुंच गए। किसी तरह से अमित के परिवार वालों को पुलिस ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

दबिश पर भी उठ रहे सवाल
बदायूं। कोतवाली पुलिस की यह दबिश पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर पुलिस टीम अपने साथ वादी पक्ष के दो लोगों को लेकर क्यों  गई। अगर पुलिस की कासगंज के लिए रवानगी जीडी में दर्ज है, तो दबिश के लिए निजी कार का इस्तेमाल क्यों किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद वादी पक्ष के दो लोगों साथ ही बदायूं क्यों लाया जा रहा था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो हादसे से पहले कार के भीतर गुत्थम-गुत्था हुई थी। इसी दौरान एक आरोपी ने कार से कूदने की कोशिश की। जबकि पुलिस इसे नकार रही है। सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा की मानें तो आरोपियों की पहचान के लिए वादी पक्ष के दो लोगों का ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed