फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Returning potato farmer selling 40 thousand robbed

गांव-गांव बांटे जा रहे आरोपियों के फोटो लगे पंपलेट

Mon, 22 Feb 2016 11:44 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 22 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी थाने के सिपाही शहीम खान और भीमसेन के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस के पसीने छूट गए हैं। आरोपियों पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद भी पुलिस कामयाबी से अभी दूर है। अब आरोपियों के फोटो लगे पंपलेट गांव-गांव बांटे जा रहे हैं।
बिल्सी थाने के सिपाही शहीम खान और भीमसेन 17 फरवरी की रात गांव वालों की शिकायत पर क्षेत्र के गांव गढ़ौली में डीजे बंद कराने गए थे। यहां जगतपाल शाक्य ने अपनी पत्नी कांता, दो बेटियों और एक बेटे के साथ मिलकर सिपाहियों पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया था। शहीम की उसी रात मौत हो गई। बाद में इलाज के दौरान भीमसेन ने भी दम तोड़ दिया। पांचो हत्यारोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनकी गिरफ्तारी को एसओजी के साथ पुलिस की 16 टीमें, तीन सीओ और छह थानेदारों को लगाया गया है। इसके बावजूद पांचवें दिन भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
जगतपाल का एकांकी स्वभाव बना परेशानी
बदायूं। जगतपाल बेहद एकांकी स्वभाव का व्यक्ति है। वह अपने किसी नाते-रिश्तेदार या गांव वाले से कोई ताल्लुक नहीं रखता था। पूरा परिवार हमेशा साथ रहता था। समाज की मुख्यधारा से भी उसे सरोका नहीं है। पुलिस के लिए इसी वजह से उस तक पहुंचने में देरी हो रही है। अब तक जगतपाल के एक दर्जन से ज्यादा रिश्तेदारों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन कोई उसके बारे में कुछ नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सौमित्र यादव का कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है। आरोपी के कई रिश्तेदारों से पूछताछ की जा चुकी है। वह किसी से कोई ताल्लुक नहीं रखता था। ऐसे में उस तक पहुंचने में देरी लग रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed