फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report against CO Rajvir and SO Shamshad

सीओ राजवीर सिंह व एसओ शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट 

Wed, 04 Oct 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 04 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report against CO Rajvir and SO Shamshad
UP Police
गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करना बिसौली सर्किल के पूर्व सीओ राजवीर सिंह और एसओ शमशाद अहमद को खासा महंगा पड़ गया। बुधवार को दोनों के खिलाफ वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग के निर्देश पर की गई है।       
विज्ञापन

24 जुलाई 2014 को वजीरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से गैंगरेप हुआ था। पीड़ित पक्ष के तहरीर देने के बावजूद वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उस वक्त बिसौली सर्किल के सीओ राजवीर सिंह और वजीरगंज थाने के एसओ शमशाद अहमद थे। इधर-उधर भटकने के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया। मानवाधिकार आयोग के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आयोग के आदेश पर कराई गई जांच में तत्कालीन एसपी सिटी बालेंदु भूषण सिंह ने सीओ राजवीर सिंह और एसओ शमशाद को रिपोर्ट दर्ज न करने का दोषी पाया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर मानवाधिकार आयोग ने तत्कालीन सीओ राजवीर और एसओ शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश एसएसपी को दिया था। एसएसपी के निर्देश पर सीओ बिसौली ने तत्कालीन सीओ और एसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का लिखित आदेश जारी किया। बुधवार को तत्कालीन सीओ राजवीर सिंह और एसओ शमशाद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ राजवीर सिंह विभाग से रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed