फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rapist tries to catch victim again after raping twice

‘दो बार दरिंदगी करने वाले ने फिर दबोचा’

Tue, 13 Feb 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 13 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Rapist tries to catch victim again after raping twice
rape
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बदमाश किस्म का एक व्यक्ति 16 साल की लड़की के पीछे पड़ गया है। दो बार किशोरी से दरिंदगी कर चुके इस व्यक्ति ने जब तीसरी बार किशोरी को पकड़कर फिर दरिंदगी की कोशिश की तो उसने परिवार को यह जानकारी दी। दातागंज पुलिस किशोरी की रिपोर्ट नहीं लिख रही है। किशोरी ने एसएसपी को घटना से अवगत कराया है। 
विज्ञापन

किशोरी को लेकर मंगलवार को एसएसपी से मिले उसके पिता ने बताया कि गांव निवासी दबंग ने काफी उत्पात मचा रखा है। वह उनकी सोलह साल की बेटी से दो बार पहले भी तमंचे के बल पर दरिंदगी कर चुका है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। दस फरवरी को उनकी बेटी शौच के लिए नदी किनारे गई थी, तब आरोपी ने फिर उसे दरिंदगी के इरादे से दबोच लिया। तब उनकी बेटी ने शोर मचा दिया। इस बार उनकी पत्नी और बेटे समेत कई ग्रामीण आ गए तो आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीण ने बताया कि इसके बाद उनकी पत्नी के साथ बेटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने जा रही थी तो आरोपी रास्ते में फिर मिल गया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वह बरेली में रहते हैं। जानकारी पर घर आए और बेटी के साथ कोतवाली गए। वहां तहरीर दी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने एसएसपी से बेटी के साथ दरिंदगी की कोशिश करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट कराने की मांग की। एसएसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed