{"_id":"5703bfd64f1c1b3d2ac810d3","slug":"rape-was-not-confirmed-in-primary-medicall","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी मेडिकल में नहीं हुई रेप की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइमरी मेडिकल में नहीं हुई रेप की पुष्टि
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डझानी के गांव युवती से गैंगरेप का मामला
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर की पूछताछ
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराया। प्राइमरी रिपोर्ट में रेप की बात साफ नहीं हो पाई। अब उसकी स्लायड बनाकर जांच को भेजी गई है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने पर सच सामने आएगा।
रेप पीड़िता के लिए मंगलवार को महिला पुलिस की अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया। उसका मेडिकल दोपहर में शुरू हुआ। प्राइमरी टेस्ट के दौरान डॉक्टर को मामला संदिग्ध नजर आया, तो स्लायड बना ली गई। प्राइमरी टेस्ट में रेप की पुष्टि नहीं होने के बाद पुलिस को अब सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार है। स्लायड जांच के लिए भेजी गई। मेडिकल के दौरान युवती ने डॉक्टर को यही बताया कि दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। मेडिकल के बाद युवती को उसके घरवाले गांव लेकर आ गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार तड़के घर से शौच के लिए निकली एक ग्रामीण की 20 वर्षीय बेटी को उसके पड़ोस क दो युवकों ने पकड़ लिया था। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के घरवालों ने टनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ने की काशिश भी की गई थी, लेकिन वे हत्थे नहीं आए थे। पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के कमल सिंह और जितेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन