Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape of a student of Inter-University at home

घर में बंद कर इंटर की छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो      उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो      उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rape of a student of Inter-University at home
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला
उझानी कोतवाली के कछला में वारदात, रिपोर्ट दर्ज     
विज्ञापन

बहाने से अपने घर बुला ले गया था पड़ोसी युवक     

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह इंटर की छात्रा को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसला कर अपने घर बुला ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा घर पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।  16 वर्षीय किशोरी ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी है। पड़ोसी युवक जितेंद्र बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसे अपने घर ले गया। युवक के परिवार वाले घर पर नहीं थे। छात्रा जैसे ही पहुंची उसने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर के बाद छात्रा अपने घर पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी बदहवास हालत देखकर उससे सवाल किया। इस पर छात्रा ने अपनी मां को पूरी बात बताई। पड़ोसी की हरकत के बारे में सुनने के बाद परिवार के लोग छात्रा को लेकर उझानी कोतवाली पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।   
 
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
 
तीन दिन में यौन उत्पीड़न की हुईं सात वारदातें
सिर्फ एक मामले में हो सकी आरोपी की गिरफ्तारी  
   
 जिले में यौन उत्पीड़न की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है। तीन दिन में यौन उत्पीड़न की सात वारदात ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस सात मामलों में सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान के एक गांव में सोमवार को 11 साल की बालिका से दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी दिन मूसाझाग थाना क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के तीन मामले हुए। चार लोगों ने बरेली से लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को भी निशाना बनाया। यहां भाई के सामने बहन से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई तो इसी थाने के एक गांव में दो दबंगों ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके देवर को गंभीर घायल कर दिया। मूसाझाग थाने के एक दूसरे गांव में किशोरी को दबंगों ने दबोच लिया। इनमें से किसी भी मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। और अब ताजा मामला उझानी कोतवाली के कछला का है। यहां भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed