फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape

खेत पर चारा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 04 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 04 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
घटना बिल्सी थाने के एक गांव की है। किशोरी बुधवार शाम खेत पर चारा लेने गई थी। लौटते वक्त गांव के ही जेवा पुत्र हरीबाबू उसे तमंचे की नोंक पर बाजरा के खेत में खींच कर ले गया। किशोरी का आरोप है कि वहां जेवा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। किशोरी घर पहुंची। उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। गुरुवार दोपहर को किशोरी का पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जेवा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्राइमरी मेडिकल हुआ। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार इसमें उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है। उसके शरीर या प्राइवेट पार्ट पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। आगे की जांच के लिए उसकी स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेजी गई है। अब पुलिस को स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार है। यह मिलने के बाद किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले में आपसी रंजिश की भी बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

 

तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बृजेश यादव, एसओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed