फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pond ground Granted lease

तालाब की जमीन दे दी लीज पर

Mon, 15 Jun 2015 08:20 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Mon, 15 Jun 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन

नगर पंचायत उसावां में नियमों को ताक पर रखकर तालाब में मकान बनाने को जमीन लीज पर दे दी। अब उस जमीन का बैैनामा भी हो गया। वर्तमान में इस जमीन का उपयोग व्यवसायिक रूप में हो रहा है।

विज्ञापन

उसावां नगर पंचायत में एक गड़बड़ी और उजागर हुई है। वर्ष 1991-92 में तत्कालीन चेयरमैन ने नगर पंचायत की भूमि संख्या 1468 जो कि तालाब के लिए आरक्षित है को भगवान सिंह पुुत्र रघुनाथ सिंह के लिए आवास बनाने को लीज पर दे दी। नियमत: तालाब की जमीन न तो श्रेणी बदल सकती है और न ही किसी अन्य उपयोग में लायी जा सकती है। लगभग सात-आठ साल पहले लीज पर लेने वाले भगवान सिंह की मौत हो गई। बाद में उनके पुत्र मुन्ना सिंह ने इस जमीन का बैनामा वर्तमान चेयरमैन रामप्रकाश  कश्यप को कर दिया। वह यहां पर भवन बनाकर मेडिकल स्टोर और अन्य व्यवसायिक कार्य कर रहे हैं। बता दें कि कई बार शिकायतों के बाद डीएम ने नगर पंचायत उसावां को दस बिंदुओं पर जांच कराई है। जांच नायब तहसीलदार सतीश चंद्र कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट में उन्होंने इस मामले को गंभीर अनियमितता माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed