फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police cars filled with meat The team attempted to tread

मांस भरी गाड़ियों से पुलिस  टीम को रौंदने का प्रयास

Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाल-बाल बची पुलिस टीम, महिला समेत तीन दबोचे
मुरादाबाद ले जाया जा रहा था गोवंशीय पशुओं का मांस

ककराला चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवंशीय पशुओं के मांस से भरी दो लग्जरी गाड़ियां पकड़ लीं। तस्करों ने पुलिस टीम को भी रौंदने की कोशिश की। इसमें दरोगा और सिपाही बाल-बाल बच गए। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने स्वीकार किया है कि वह मांस मुरादाबाद की एक फैक्ट्री में सप्लाई करते थे। लंबे समय से यह धंधा कर रहे थे। दोनों गाड़ियों से गोवंशीय पशुओं का करीब पांच क्विंटल मांस मिला है। 
ककराला चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि उसहैत की ओर घसे दो लग्जरी गाड़ी। आ रही हैं। एक गाड़ी में एक महिला और बच्चा भी बैठे हैं। दोनों में गोवंशीय पशुओं का मांस भरा हुआ है। एसआई राजीव कुमार ने सिपाही सिपाही बाबू हुसैन पाशा, पवन कुमार, महिला सिपाही आरती के साथ मांस तस्करों की घेराबंदी कर ली। दो लग्जरी गाड़ियां ककराला पहुंचीं, तो पुलिस ने इनके चालकों से रोकने का इशारा किया। इस पर चालकों ने स्पीड बढ़ाते हुए पुलिस टीम को ही रौंदने की कोशिश की। इसमें दरोगा और आरक्षी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने पीछा करके दोनों गाड़ियों को घेर लिया। तलाशी लेने पर दोनों से गोवंशीय पशुओं का करीब पांच क्विंटल   मांस बरामद हुआ। कार में कुल्हाड़ी, छुरा और तराजू भी मिले। पुलिस ने अब्दुल कदीर पुत्र जाकिर निवासी ब्लाकउददीन थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, आलम पुत्र हबीबुल निवासी रहमतनगर थाना कटघर जिला मुरादाबाद, महिला तबस्सुम जहां पत्नी सफी निवासी मियां कालोनी रोड थाना कटघर जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तबस्सुम के साथ उसका दो साल का बेटा भी था। खबर मिलने पर सीओ दातागंज श्योराज सिंह भी पहुंच गए। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि मांस की सप्लाई मुरादाबाद की एक मांस फैक्ट्री को करते हैं। पुलिस ने सभी को गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अब तस्करी में महिला और बच्चों का इस्तेमाल
अलापुर। पुलिस को चकमा देने के लिए लग्जरी गाड़ियों से मांस तस्करी का धंधा तो लंबे समय से चल रहा है, लेकिन तस्करों ने महिला और बच्चों को साथ लेकर चकमा देने का नया तरीका अपनाया है।
पिछले महीने बिसौली पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के मांस से भरी लग्जरी गाड़ी पकड़ी थी। इसमें एक मांस तस्कर के साथ गाड़ी में एक महिला और उसका तीन साल का बेटा भी पकड़ा गया था। अलापुर में तस्करों के साथ महिला और बच्चे के पकड़े जाने का दूसरा मामला है। लग्जरी गाड़ियों में महिलाओं और बच्चों के होने पर पुलिस को आसानी से शक नहीं होता। गई बार मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर भी पुलिस महिला और बच्चों को देखकर चकरा जाती है। 

------
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया है। सभी तस्करों ने स्वीकार किया है कि वह मांस की सप्लाई मुरादाबाद की एक मांस कंपनी को करते थे। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-श्योराज सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed