फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police arrested a man with the drinks of hariyana state

उसहैत में पकड़ी गई हरियाणा की शराब

Thu, 03 Dec 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 03 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
police arrested a man with the drinks of hariyana state
हरियाणा ब्रांड की 11 सौ बोतल बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन


प्रधान पद के प्रत्याशियों को बेची 700 बोतल शराब

 
एसओ उसहैत कमलेश सिंह को मुखबिर से खबर मिली कि थाना क्षेत्र के गांव रिजौला में हरियाणा से तस्करी कर अंग्रेजी शराब की एक बढ़ी खेप लाई गई है। इसके बाद दोपहर गश्त के दौरान पुलिस ने रिजौला निवासी सुभाष नाम के युवक को शराब की 150 बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रिजौला गांव में छापमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी शराब की 850 बोतल बरामद कर लीं। ट्रॉली में बोतलों के ऊपर पुआल रखा हुआ था। ट्रॉली की रखवाली कर रहे तीन लोग पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हुए।
पूछताछ के सुभाष ने पुलिस ने बताया कि यह शराब वह प्रधान पद के प्रत्याशियों को बेच रहा था। अब तक वह करीब 700 बोतल की बिक्री कर चुका है। हरियाणा ब्रांड की शराब की खोज में पुलिस ने प्रत्याशियों के घरों पर छापामारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी किसी प्रत्याशी के ठिकाने से शराब बरामद नहीं हुई है।  
विज्ञापन


हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर लाया 2000 बोतलें
उसहैत। हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार सुभाष ने पुलिस को बताया कि वह शराब की यह खेप हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही भरकर लाया था। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चेक नहीं करती। ऐसे में वह आसानी से गांव तक आ गया। शराब तस्करी का यह तरीका देखकर पुलिस भी दंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी का राजस्व घटा रही हरियाणा की शराब
बदायूं। हरियाणा ब्रांड की शराब जिले में आबकारी विभाग का राजस्व घटा रही है। चुनाव में प्रत्याशी बड़ी तादाद में हरियाणा ब्रांड की शराब खपा रहे हैं। इसकी एक यूपी के मुकाबले हरियाणा की शराब का सस्ता होना है। अंग्रेजी शराब की जो बोतल यूपी में 700 रुपये की है, उसकी हरियाणा में कीमत 300 रुपये है। ऐसे में प्रत्याशी हरियाणा की शराब खपा रहे हैं। इसके चलते जिले में आबकारी विभाग का राजस्व घट रहा है। आबकारी अधिकारी, आरके शर्मा ने बताया कि जिले में अबकारी विभाग बड़े पैमाने पर छापामारी कर रहा है। पुलिस की भी मदद ली जा रही है। प्रत्याशियों के घरों पर भी शक के आधार पर छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed