फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One of the gang-rape accused arrested

सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 08:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी कादिर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरा आरोपी भूरे अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। कादिर के गिरफ्तार होने की खबर पर पीड़िता के परिवार और गांव के तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। ये लोग आरोपी को खुद सजा देने की बात पर अड़ गए। बाद में पुलिस ने सभी को कोतवाली से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम शौच के बाद घर लौट रहीं बुआ-भतीजी को गांव के ही कादिर और भूरे ने दबोच लिया था। बुआ किसी तरह से इनके चंगुल से भाग निकली। आरोप है कि बाद में कादिर और भूरे ने 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में उसको जान से मारने की नीयत से चाकू मारे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को गांव के लोगों को मालूम हुआ कि कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिवार और गांव के तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। आरोपी को मौके पर सजा देने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने इन लोगों को कोतवाली से खदेड़ दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वर्जन-
एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का इलाज चल रहा है। ठीक होने पर कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, सहसवान
00



एसिड अटैक का भी आरोपी है कादिर
सहसवान। कादिर एसिड अटैक के मामले में भी आरोपी है। उसके पिता नसीम को हत्या के मामले में उम्र कैद हो चुकी है। कादिर ने जून, 2013 में गांव की ही निगहत पत्नी पुत्तन पर तेजाबी हमला किया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। निगहत ने घटना के बाद गांव छोड़ दिया था। वह इन दिनों परिवार के साथ उझानी कोतवाली के गांव मानकपुर में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed