{"_id":"78edfa1c3d891adaca779052214b6830","slug":"moving-to-slaughter-cattle-holding-eight-restricted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध को ले जाए जा रहे आठ प्रतिबंधित पशु पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वध को ले जाए जा रहे आठ प्रतिबंधित पशु पकड़े
अलापुर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने की ककराला चौकी पुलिस ने वध को ले जाए जा रहे आठ प्रतिबंधित पशु बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। हालांकि दो पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। बरामद पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
ककराला चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सोमवार रात गश्त पर थे। उपरैला से झंडपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर उन्होंने कुछ लोगों को पशुओं के साथ देखा। पुलिस ने जब टार्च से रोशनी की तो दो तस्कर भाग गए। चौकी इंचार्ज ने सिपाही पवन यादव और अमित के साथ मिलकर तीन तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह पशुओं को रामपुर ले जा रहे थे।
गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों ने अपने नाम नेत्रपाल यादव पुत्र रामचंद्र निवासी मरूआ थाना मूसाझाग, देवेंद्र यादव पुत्र रघुवीर और ओमपाल यादव पुत्र रघुवीर निवासी गौटिया थाना मूसाझाग फरार होने वाले अपने साथियों के नाम इस्लाम पुत्र निजाम निवासी सेमरमई थाना बिनावर बताया है। एक अन्य तस्कर का वह नाम नहीं जानते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है। फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।