फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   modi per comment

व्हाट्सएप पर मोदी का आपत्तिजनक फोटो डाला

Mon, 12 Jan 2015 09:43 PM IST
वजीरगंज(बदायूं)
वजीरगंज(बदायूं) Updated Mon, 12 Jan 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
modi per comment
 व्हाट्सएप एक बार फिर बवाल की वजह बन गया। अब किसी ने व्हाट्सएप पर चलने
विज्ञापन
वाले ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एडिट किया हुआ आपत्तिजनक फोटो डाल दिया। इस बारे में जब भाजपाइयों को पता लगा तो वह भड़क गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के नेतृत्व में तमाम भाजपाई थाने पहुंचे। इन लोगों ने यहां हंगामा किया। बाद में पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसके नंबर से यह फोटो व्हाट्सएप के एक ग्रुप में डाला गया।
वजीरगंज निवासी नीरज वार्ष्णेय व्हट्सएप पर ‘लकी ड्रा’ नाम के ग्रुप से जुड़े हुए हैं। नौ जनवरी को इस ग्रुप पर किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो डाल दिया। नीरज ने इस बारे में अपने मिलने वालों को बताया। यह बात भाजपाइयों तक पहुंची। सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय तमाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने पहुंचे। इन लोगों ने थाने में हंगामा किया। सूचना पर सीओ बिल्सी जगदीश चंद्र सिंह, कोतवाल बिसौली देवराज राठी भी वजीरगंज पहुंच गए। बाद में पुलिस ने नीरज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। सीओ जगदीश चंद्र ने बताया कि जिलस व्यक्ति ने यह फोटो डाला है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed