{"_id":"d5f52693fd01d2ab043fdd6c0e50dad7","slug":"married-to-death-by-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मार डाला! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जहर देकर मार डाला!
सहसवान।
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी फरार हो गए हैं।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रानेट मटकुली निवासी ओमप्रकाश पुत्र नन्हें सिंह ने अपनी पुत्री सुमिता (26) की शादी करीब पांच साल पहले सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शुकरुल्लापुर निवासी रायसिंह के पुत्र हरवीर के साथ की थी।आरोप है कि सुमिता के पति, सास और ससुर दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीडन करते रहते थे। मंगलवार देर शाम करीब नौ बजे ओमप्रकाश को सूचना मिली कि सुमिता की तबियत बहुत खराब है। जब वह परिवार के लोगों के साथ सुमिता की ससुराल पहुंचा तो उसकी लाश आंगन में पड़ी हुई थी। शव नीला पड़ा हुआ था। मृतका के पिता का कहना था कि आरोपियों ने रात में उसे थाने नहीं आने दिया।सुबह थाने पहुंचकर ओमप्रकाश ने सुमिता के पति हरवीर, सास भानश्री और ससुर हरवीर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर सील कर पीएम को भेज दिया। पुलिस का कहना था कि आरोपी फरार हो गए हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम में मृतका का बिसरा प्रजर्व कर लिया गया है।