{"_id":"58f8d4a34f1c1bde6b4714f8","slug":"marriage-shot-to-death-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो मुजरिया।
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
shoot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-परमू गांव की वारदात, पति समेत चार पर मुकदमा
-चार साल पहले हुई थी शादी, ससुराली मांग रहे थे दहेज
थाना क्षेत्र के गांव परमू में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। सीओ सहसवान श्योराज सिंह ने खबर मिलने पर मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
कादरचौक थाने के गांव कचौरा निवासी धर्मपाल ने बहन 22 वर्षीय सीमा की शादी करीब चार साल पहले मुजरिया थाने के गांव परमू निवासी भुवनेश के साथ की थी। आरोप है के ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। ससुराल में सीमा को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने इस बारे में कई बार मायके वालों को भी बताया। सीमा के तीन और डेढ़ साल के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार रात ससुरालियों ने सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के लोगों से खबर मिलने पर धर्मपाल परिवार के साथ सीमा की ससुराल पहुंचा। यहां से ससुराली फरार थे। उसने खबर पुलिस को दी। मुजरिया थाना पुलिस ने मृतका के भाई धर्मपाल की तहरीर पर पति भुगनेश, सास जनता कुमारी, चचिया ससुर सुरेश और देवर योगेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ललित मोहन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।