{"_id":"b0e0ed34258aa99a1817e4d61db6d0b6","slug":"loot-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली व्यापारी को गोली मारकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली व्यापारी को गोली मारकर लूटा
उझानी (बदायूं)
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दाो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मछली व्यापारी से नकदी लूट ली। विरोध करने पर व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
लूटपाट की यह घटना उझानी थाना क्षेत्र में दहेमू पुलिया के पास बुधवार अपराह्न करीब पांच बजे हुई। उझानी के मोहल्ला अध्योध्यागंज निवासी मछली व्यापारी अहमद सेन (38) पुत्र मोहम्मद सेन बुधवार को क्षेत्र के बितरोई में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में मछली बेचने गए थे। शाम को बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
दहेमू पुलिया के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अहमदसेन को रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने इनसे छह हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर अहमदसेन को गोली मार दी। इनको गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है।