फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lentr collapse death of a worker, family chaos

लेंटर ढहने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lentr collapse death of a worker, family chaos
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के काजी टोला में मुंडी मस्जिद के पास हादसा
फकीरी सराय का रहने वाला है मृतक बनवारी 

  शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला में मुंडी मस्जिद के पास पुराने  मकान का लेंटर ढ़हने की वजह से मलबे में दबकर बनवारी नाम के मजदूर की मौत  हो गई। हादसा बुधवार दोपहर हुआ। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली  में तहरीर नहीं दी गई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम है।
शहर  के मोहल्ला फकीरी सराय निवासी बनवारी (30) पुत्र मिश्रीलाल मजदूरी करता  था। काजी टोला में मुंडी मस्जिद के पास रहने वाले कपड़ा व्यापारी जगदीश  प्रकाश अपना पुराना मकान तुड़वा रहे हैं। बुधवार को बनवारी मकान का लेंटर  तोड़ रहा था। इसी दौरान लेंटर भरभरा कर गिर गया। बनवारी इसके मलबे में दब  गया। करीब एक घंटे के बाद बनवारी को निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत  हो चुकी थी। खबर मिलने पर बनवारी के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। परिवार  वालों का आरोप है कि जगदीश प्रकाश ने उनको घटना के बारे में खबर काफी देर  से दी। 
विज्ञापन

मामले में देर शाम तक मजदूर के परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज  कराने को कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते की  वार्ता चल रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर  आने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed