फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In two cases, CBI questioned people for hours

दो मामलों में सीबीआई ने  लोगों से घंटों पूछताछ की

Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
In two cases, CBI questioned people for hours
सीबीअाई
गुप्ता दंपति और उमेश यादव मामले में चल रही है जांच       
विज्ञापन

शहर के चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड और इस्लामनगर थाने के गांव सिठौली से अगवा उमेश यादव मामले में पड़ताल करने के बाद शुक्रवार शाम सीबीआई टीम लखनऊ रवाना हो गई। शुक्रवार को सीबीआई ने निरीक्षण भवन गेस्ट हाउस में मामले से जुड़े गई लोगों से लंबी पूछताछ भी की। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी को दोनों मामलों में कई क्लू मिले हैं।       
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता (70) के शव आठ अप्रैल 2015 की रात घर की रसोई में मिले थे तो विजेंद्र गुप्ता के बेटे मुकुल गुप्ता को पुलिस ने 2007 में फर्जी मुठभेड़ में मार दिया था। विजेंद्र गुप्ता बेटे के कातिलों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। गुप्ता दंपति हत्याकांड का वर्क आउट करने में पुलिस के फेल होने पर जांच सीबीआई को दे दी गई थी। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा जांच कर रही है।       
विज्ञापन

दूसरा मामला इस्लामनगर थाने के गांव सिठौली का है। गांव का उमेश यादव पुत्र चंद्रपाल 31 जुलाई 2014 को लापता हो गया था। उमेश के पिता चंद्रपाल का गांव के ही मनफूल यादव से जमीन को लेकर विवाद था। उमेश की मां सत्यवती ने पुलिस के खिलाफ कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया। इस मामले में भी जांच चल रही है। गुरुवार को सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के एसपी एसके खरे ने भी बदायूं पहुंच कर पड़ताल की थी। शुक्रवार को डीएसपी वी दीक्षित ने टीम के साथ दोनों मामलों से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की। शाम को टीम लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed