फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In front of the police station, killing the old man

थाने के सामने घर में वृद्धा की हत्या

Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
उघैती (बदायूं)।
उघैती (बदायूं)। Updated Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
In front of the police station, killing the old man
हत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
-हत्यारों ने हाथ बांधकर काटीं कलाई की नसें, नकदी और गहने लूट ले गए
विज्ञापन

थाने के ठीक सामने कुछ कदम की दूरी पर घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला भूदेवी की दिवाली की रात हत्या कर दी गई। हत्यारे घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और जेवर लूटकर ले गए।
पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाला वृद्धा का पौत्र शुक्रवार दोपहर जब खाना देने वहां पहुंचा तो उसने शव देखा। वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। हाथों की नसें कटी हुई थीं। हत्यारों का अभी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

उघैती थाने के ठीक सामने जिस मकान में 70 वर्षीय भूदेवी का शव मिला, वह जगह उघैती गर्वी कहलाती है। मकान में अकेली रहने वाली भूदेवी के पति जोरावर की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे लालाराम और कल्लू अलग दूसरे मोहल्ले में रहते हैं। भूदेवी के लिए खाना रोजाना उनके बेटे या उनके बच्चे पहुंचाते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे पौत्र नीरज खाना देने पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। नीरज ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने जाकर चाचा लालाराम को बताया। लालाराम ने भी आकर कई बार आवाज लगाई। इस बीच आसपास के लोग जमा हो गए। फिर लालाराम दीवार कूदकर घर के अंदर पहुंचे तो उनकी मां भूदेवी बरामदे में चारपाई पर मृत पड़ी थीं। उनके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। खबर मिलने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भूदेवी के छोटे बेटे लालाराम की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और लूटपाट की तहरीर दी गई है। लालाराम के मुताबिक हत्यारे 50 हजार रुपये नकद और सोने के पांच-छह जेवर लूटकर ले गए।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह व सीओ बिल्सी ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। परिवारीजनों के मुताबिक भूदेवी की हत्या लूट के इरादे से की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed