{"_id":"0d327f7e18cf7e64f86e4ca6d2dd2074","slug":"houses-were-running-slaughterhouses-five-people-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में चल रहे थे बूचड़खाने पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में चल रहे थे बूचड़खाने पांच लोग गिरफ्तार
badaun
Updated Sat, 28 Mar 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांस तस्करों ने अब घरों में प्रतिबंधित पशुओं को काटना शुरू कर दिया है। उसहैत के वार्ड नंबर तीन में पुलिस ने छापामारी करके दो घरों में चल रहे अवैध बूचड़खाने पकड़े हैं। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने कटे हुए दो प्रतिबंधित पशुओं और पशु काटने के औजार कब्जे में लिए हैं। मौका पाकर 12 लोग भाग गए। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उसहैत कस्बे के कई इलाकों में प्रतिबंधित पशुओं को काट कर उनका मांस सप्लाई करने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। अक्तूबर 2014 में तत्कालीन एसओ विजय गौतम ने एक बूचड़खाना पकड़ा था। उस समय मांस तस्करों ने थाने पर हमला बोल दिया था। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस शांत थी। शनिवार को एसओ कमलेश सिंह को मुखबिर की सूचना मिली कि वार्ड नंबर तीन के कई घरों में प्रतिबंधित पशुओं को काट कर उनका मांस बोरों में भरकर भेजा जा रहा है। एसओ ने पुलिस की टीमें बनाकर वार्ड में छापामारी की। यहां बाबू कुरैशी और मसीद के घरों में प्रतिबंधित पशु काटे जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से नूर, तसब्बर, मुकीम, मोहम्मद कदीर और नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंधित पशुओं का वध करके उनका मांस बेचने वाले नाजिम, जजूर, यासीन, बाबू, इसराइल, असगर, मुन्नू, फारुख, हारुन, तस्लीम, असलम भागने में कामयाब हो गए। इनमें एक पूर्व सभासद भी है। गिरफ्तार किए गए कसाइयों के पास से पुलिस ने कुल्हाड़ी, छुरा, फरसा, मांस तोलने के तराजू आदि बरामद किया है। इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर के साथ होगी रासुका की कार्रवाई
बदायूं/उसहैत। एसओ उसहैत कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए मांस तस्कर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। पूरी घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पांच कसाइयों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भागे 12 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस पर हमलावर हो रहे मांस तस्कर
बदायूं। मांस तस्कर पुलिस पर हमलावर होने लगे हैं। अक्तूबर 2014 में मांस तस्करों ने उसहैत थाने पर हमला कर दिया था। इसी महीने 16 मार्च को प्रतिबंधित पशुओं का वध रोकने पहुंची पुलिस पर सहसवान के मोहल्ला पठान टोला में मांस तस्करों ने हमला कर दिया था। इसमें चार सिपाही घायल हो गए थे। इससे पहले भी मांस तस्कर इस तरह की कई दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
पूर्व सभासद भी है गिरोह का सदस्य
उसहैत। नगर पंचायत उसहैत का पूर्व सभासद इसराइल भी मांस तस्कर गिरोह का सदस्य है। वार्ड नंबर तीन में इसी के संरक्षण में प्रतिबंधित पशुओं को काटने का धंधा चल रहा था। पुलिस इसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बात को पुलिस भी मानती है कि कस्बे में कुछ और जगाहों पर भी चोरी छिपे प्रतिबंधित पशुओं का वध हो रहा है।