{"_id":"5d5954343758ec1dc3fa3de6e540f8b0","slug":"hatya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर में युवक को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजपुर में युवक को गोली मारी, मौत
सहसवान(बदायूं)
Updated Mon, 12 Jan 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर में एक युवक मार दी गई। परिजन उसे बदायूं जिला अस्पताल से बरेली इलाज के लिए ला रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच उठा। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया मगर देर शाम तक तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। बाजपुर निवासी गुड्डू (30) पुत्र जमीर अहमद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई जलीस अहमद का आरोप है कि गुड्डू घर में सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग कमरे में घुस आए और गुड्डू को गोली मार दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
सूचना पर सीओ उमेश सिंह और कोतवाल एके सिंह मौके पर पहुंच गए। गुड्डू को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल से बरेली ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। जलीस अहमद ने गांव के दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। मगर देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।