फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hanging was the bank officer's death, forgotten Prijrw

हैंगिंग से हुई थी बैंक अफसर की मौत, बिसरा प्रिजर्व

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालों के गले नहीं उतर रही खुदकुशी की बात
विज्ञापन

मृतक के पिता ने डीजीपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
 पंजाब नेशनल बैंक की शेखूपुर शाखा में बतौर सेकेंड अफसर तैनात नवीन चौबे की मौत हैंगिंग से हुई थी। ये तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर हुआ है। रविवार रात डॉ. अवधेश कुमार और डॉ. आशू अग्रवाल के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। बिसरा भी प्रिजर्व किया गया है, लेकिन मृतक के परिवार वालों के गले खुदकुशी की बात नहीं उतर रही है। उनके पिता भुवन चंद्र चौबे ने ये मामला डीजीपी के संज्ञान में लाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उत्तराखंड के जिला और थाना बागेश्वर के गांव मनकोट के मूल निवासी नवीन चौबे (30) पुत्र भुवन चंद्र चौबे शहर कोतवाली की विजय नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह पंजाब नेशनल बैंक की शेखूपुर शाखा में सेकेंड अफसर थे। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। नवीन का परिवार कई साल से दिल्ली में रह रहा है। उनके पिता पीटीआई के पत्रकार हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव को ले गए थे। बैंक अफसर के परिवार के गले खुदकुशी की बात नहीं उतर रही है। 
विज्ञापन

नहीं मिले 50 हजार रुपये
बदायूं। उनके पिता का कहना है कि दो दिन पहले ही नवीन ने शादी के लिए 50 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। यह रुपये भी उनके कमरे में नहीं मिले। उनका कहना है कि पुलिस की पूरी पड़ताल सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज तक सीमित है। वह अन्य आशंकाओं पर अपनी पड़ताल आगे नहीं बढ़ा रही। उन्होंने इस बारे में डीजीपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अभी तक इस मामले में परिवार वालों ने कोई तहरीर नही दी है। हम भी मामले की पड़ताल कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट भी आ गई है। उसमें हैंगिंग को मौत की वजह बताया गया है। फिर भी अगर परिवार वाले कोई तहरीर देते हैं तो उस आधार पर जांच की जाएगी।
अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed