फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four including Bangladeshi women arrested

एक बंगलादेशी महिला समेत चार लोग पकड़े

Sat, 19 May 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 19 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four including Bangladeshi women arrested
एसओजी ने एक बंगलादेशी महिला समेत चार लोगों को पकड़ा है। इन लोगों के पास से डॉलर बरामद होने की चर्चा है। एसओजी टीम चारों से पूछताछ करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।  
विज्ञापन

यह मामला गुरुवार शाम का है। एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जिला अस्पताल के सामने आंबेडकर पार्क के पास खड़े हैं। इनमें दो महिलाएं हैं, जिनमें एक की उम्र करीब 40 वर्ष है तो दूसरी की 35 साल। दोनों ही सलवार सूट पहने हुए हैं, जबकि उनके साथ 22 वर्षीय तो दूसरा 35 वर्षीय युवक है। सूचना मिलते ही एसओजी टीम सादा कपड़ों में मौके पर पहुंच गई। टीम ने अपनी गाड़ी काफी दूर खड़ी दी। उसके बाद पैदल जाकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर चारों लोगों को पकड़ लिया। दोनों युवक भागे मगर उन्हें दौड़कर पकड़ लिया गया। चारों लोगों को किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया। वहीं उनसे पूछताछ चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टीम ने मौके पर चारों की तलाशी भई ली थी, उनके पास करीब 130 डॉलर भी मिले हैं।  
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों से पूछताछ चल रही है। इनमें एक महिला बंगलादेशी लग रही है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed