{"_id":"57e2d0194f1c1bff44a83d1f","slug":"forensic-and-fingerprint-the-expert-will-be-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से होगी पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से होगी पूछताछ
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर दंपति हत्याकांड:
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को सीबीआई ने बुलाया
शहर के चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड में जांच कर रही सीबीआई मामले में फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से भी पूछताछ करेगी। सूत्रों की मानें तो दोनों शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के तीन डॉक्टर के साथ सीबीआई ने इन एक्सपर्ट को भी बुलाया है। हालांकि, अभी पूछताछ की तारीख नहीं बताई गई है।
मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता के शव आठ अप्रैल 2018 को घर की रसोई में मिले थे। दोनों की नृशंस हत्या की गई थी। मौके पर मुरादाबाद और बरेली से फॉरेंसिक के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्क की टीम ने क्लू खंगाले थे। विजेंद्र गुप्ता के पुत्र मुकुल गुप्ता को बरेली में पुलिस ने एक फर्जी एनकाउंटर में जून 2007 में मार दिया था। फर्जी एनकाउंटर के इस मामले में आईपीएस अफसर जे रविंद्र गौड़ समेत 11 पुलिस कर्मी आरोपी है। विजेंद्र गुप्ता इन्हीें पुलिस कर्मियों को सजा देने के लिए न्यायिक लड़ाई लड़ रहे थे।
पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इससे पहले ही विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। एक साल में पुलिस कोई ठोस क्लू नहीं तलाश सकी। इस पर सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी। पिछले सप्ताह सीबीआई टीम बदायूं पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ दंपति के परिवार वालों से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी अब पड़ताल शुरू करने के लिए ठोस लाइन तलाश कर रही है।