फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing at marriage function

शादी समारोह में फब्तियां  कसने के बाद फायरिंग

Fri, 21 Jul 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 21 Jul 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Firing at marriage function
injured
एक लड़की समेत दो घायल, कई थानों की पुलिस पहुंची      
विज्ञापन

गौरामई गांव में शुक्रवार को आई बारात के दौरान फब्तियां कसने को लेकर दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक मकान की छत पर मक्का सुखा रही एक लड़की समेत दो लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर सर्किल के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर सीओ दातागंज भी  गांव पहुचे। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।      

गौरामई गांव में धूरन की लड़की की बारात आई थी। घराती और बाराती खाना खा रहे थे। बताया गया कि बारात के दौरान गांव के तीन लड़के पड़ोस में छत पर बैठी महिलाओं की तरफ फब्तयिां कसने लगे। इसी बात को लेकर एक पक्ष ने फब्तियां कसने वाले एक लड़कों को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से करीब 50 राउंड फायर हुए। फायर लगने से पड़ोस में छत पर मक्का सुखा रही फराह (16) पुत्री पप्पू घायल हो गई। साथ ही छोटा भी घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सर्किल के थानों की पुलिस के साथ ही सीओ भूषण वर्मा मौके पर गए और मामले की जानकारी की। पुलिस को मौके से कोई आरोपी नहीं  मिला। इसके बाद पुलिस थाने लौट गई। इसके कुछ देर बाद गांव में दोबारा दोनों पक्षों के बीच जमकर कई राउंड फायरिंग हुई। दोबारा फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही उसावां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इंस्पेक्टर हरेन्द्र कुमार तोमर ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed