{"_id":"dc324394c918f9f7f9fbd67aaf8b5c1d","slug":"fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का पता न बताने पर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का पता न बताने पर गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती के टहरा गांव के अशोक (40) पुत्र राजेंद्र का मौसा नरेश इसी गांव में रहता है। कुछ दिन पहले नरेश की पत्नी उसे बिना बताए कहीं चली गई थी। अब तक उसका पता नहीं है। रविवार दोपहर अशोक जंगल की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे नरेश मिला। नरेश ने उससे अपनी पत्नी के बारे में पूछा। अशोक ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान नरेश ने तमंचा निकाल कर फायर झोंक दिया। गोली अशोक के पैर में लगी। मामले में नरेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन