{"_id":"3d22bf95a7ac749b40d2fb3cc1f47475","slug":"fir-filed-against-13-customers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बकाएदारों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 बकाएदारों पर एफआईआर
बदायूं।
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिजली बिल होने पर विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद जोर-जबरदस्ती के बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ना महंगा पड़ गया। उसहैत क्षेत्र में बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ने वाले वाले 13 बिजली बिल बकाएदारों पर वहां के एसडीओ कृष्ण कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई गई। इन लोगों पर विभाग का करीब साढ़े छह लाख रुपये बकाया थे। इधर, शहर में बिजली बकाएदारों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान शनिवार को भी जारी रहा। नगर क्षेत्र के एसडीओ छैल बिहारी के नेतृत्व में कचहरी, खेड़ा और कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसमें 27 बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए, इन लोगों पर करीब 5.42 हजार रुपये बकाया। एसडीओ ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसलिए बिजली उपभोक्ता समय से बिल जमा करें।
आज खुले रहेंगे बिल काउंटर
एसडीओ छैलबिहारी ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद बिल काउंटर खुले रहेंगे, जो लोग बकाया बिजली बिल जमा करना चाहते हैं। वह जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज खुले रहेंगे बिल काउंटर
एसडीओ छैलबिहारी ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद बिल काउंटर खुले रहेंगे, जो लोग बकाया बिजली बिल जमा करना चाहते हैं। वह जमा कर सकते हैं।