फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer's death, suspected of murder in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बदायूं-कादरचौक।
अमर उजाला ब्यूरो   बदायूं-कादरचौक। Updated Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death, suspected of murder in suspicious circumstances
किसान की
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
विज्ञापन

खेत पर फसल देखने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों उनकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा शाहपुर निवासी 32 वर्षीय परविंद खेती करते थे। परिवार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे परविंद मक्का की फसल देखने खेत पर गए थे, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। रात करीब आठ बजे परविंद को देखने के लिए उनका भाई खेत पर पहुंचा। जहां परविंदर तो नहीं मिले उनकी लाश पड़ी मिल गई। इसका पता लगने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कादरचौक पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अमरपाल ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। 
विज्ञापन

--
 संदिग्ध परिस्थिति में परविंद की मौत हुई है। विसरा की जांच  रिपोर्ट आने के बाद  कार्रवाई की जाएगी।  
-अश्वनी कुमार, एसओ, कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed