{"_id":"58eb9d4a4f1c1b333bcf5569","slug":"farmer-s-death-by-falling-into-wells-of-tubewells","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के कुएं में गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप के कुएं में गिरकर किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला
नलकूप के कुएं में गिरकर किसान की मौत
-मुजरिया के गांव सराय मनसुख में तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
-बचाने उतरे एक अन्य किसान पर भी गिरी मिट्टी की ढांग, बमुश्किल बच सका
नलकूप का बोरिंग ठीक करने कुएं में उतरे किसान की मिट्टी की ढांग गिरने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पुलिस ने दो जेसीबी लगाकर तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन बचाया नहीं जा सका। जबकि उसको बचाने के लिए कुएं में उतरा एक अन्य किसान बमुश्किल बच पाया। इससे गांव में अफरातफरी मची रही।
घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सराय मनसुख की है। यहां संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव रिवाड़ा के राकेश पुत्र पूरन सिंह की ससुराल है। वह काफी समय से सराय मनसुख गांव में ही रह रहे हैं। सोमवार को दोपहर राकेश नलकूप से खेत में पानी भर रहे थे। नलकूप का बोरिंग लीक होने पर वह कुएं में नीचे उतरे तो मिट्टी की ढांग गिरने से वह नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए दौलीराम पुत्र बाबूराम भी कुएं में उतरे। उनके ऊपर भी एक ढांग और गिर गई। जैसे-तैसे उन्हें तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन राकेश कुएं में फंसे रहे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ग्रामीणों ने राकेश के फंसे होने की सूचना तहसील और थाना मुजरिया पुलिस को दी तो दो जेसीबी लेकर थानाध्यक्ष ललित मोहन और लेखपाल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए कुएं में फंसे राकेश को निकालने की कोशिश लगातार तीन घंटे चली। शाम को करीब साढ़े छह बजे उन्हें कुएं से तो निकाल लिया गया लेकिन उनको बचाया न जा सका। बता दें कि नलकूप के नीचे 30-40 फिर गहरे पर कुएं में पंपिंग सैट लगा होता है। खराब होने पर उसे नीचे उतरकर ही सही करना पड़ता है।