फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly farmer shot dead in Mujria

मुजरिया में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly farmer shot dead in Mujria
मुजरिया में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या, प्रधान समेत चार पर मुकदमा
सिर में मारी गई गोली, खेत पर पड़ा मिला बेचे का शव

 थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर में घर से बुलाकर ले जाने के बाद बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली किसान के सिर में मारी गई। सोमवार सुबह शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने एक प्रधान समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या की वजह रंजिशन बताई जा रही है। वारदात की खबर मिलने पर एसपी देहात संजय राय, सीओ सहसवान श्योराज सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।
मुजरिया थाने के गांव सबदलपुर निवासी 62 वर्षीय बेचे लाल पुत्र रामप्रसाद को रविवार शाम पड़ोसी गांव मौजूदा के विशंभर, रामबरन और पेशकार समेत चार लोग घर से बुलाकर ले गए थे। विशंभर और रामबरन भाई हैं और विशंभर गांव का प्रधान है। उसके सिर में गोली लगी थी। बेचे लाल के पुत्र रविंद्र का आरोप है कि प्रधान विशंभर से उसकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है। मृतक के पुत्र रविंद्र का कहना है कि रविवार को वह दातागंज के गांव बेलाडांडी स्थित रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर यह लोग उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए। सोमवार सुबह वह अपने घर पहुंचा तो उसे पता लगा कि पिता रात भर घर नहीं आए हैं। इसके बाद  उसने पिता की तलाश शुरू की। पता लगा कि उसके पिता का शव खेत में पड़ा है। उनकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। रविंद्र ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। एसओ ललित मोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपी देहात संजय राय और सीओ श्योराज सिंह ने भी मौका मुआयना किया। रविंद्र की तहरीर पर प्रधान विशंभर, राम वरन और पेशकार को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

---------
कातिलाना हमले में जेल काट चुका है मृतक का बेटा
मुजरिया (ब्यूरो)। मृतक बेचे का बेटा रविंद्र कातिलाना हमले के मामले में जेल काट चुका है। चार मई 2016 को रविंद्र ने विशंभर के गोली मार दी थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविंद्र छह महीने तक जेल में रहा था। रविंद्र का कहना है कि इसी को लेकर विशंभर उससे रंजिश मानता था। रंजिश में उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पुलिस को 12 घंटे के बाद दी गई खबर
मुजरिया (ब्यूरो)। वारदात के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस को घटना की खबर 12 घंटे के बाद दी गई। एसपी देहात संजय राय और सीओ श्योराज सिंह ने गांव पहुंच कर पड़ताल की तो पता लगा कि बेचेलाल की हत्या रविवार रात करीब नौ बजे ही कर दी गई थी। गांव के लोगों और बेचेलाल के परिवार वालों को इस बारे में पता लग गया था। इसके बावजूद पुलिस को घटना की खबर सोमवार सुबह दी गई। सच्चाई क्या है यह तो पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि रविंद्र भी बयान बदल रहा है। पहले उसने कहा कि वह खितौरा का बाजार करने गया था। बाद में उसने बताया कि वह रिश्तेदारी में दातागंज के गांव बेलाडांडी गया था।

-------
तहरीर के आधार पर मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज गया है। सच्चाई क्या है यह तो विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगी।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed