फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight injured, including mother and son in connection with tempo and bike

टेंपो और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटा समेत आठ घायल

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eight injured, including mother and son in connection with tempo and bike
हादसा - फोटो : अमर उजाला
उझानी-बमनौसी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन


बमनौसी रोड पर बाइक सवार दो युवकों को रौंद कर तेज रफ्तार टेंपो सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। टेंपो पलटते ही सवारियों ने बचाव को चीख पुकार मचाई तो खेतों पर काम रहे किसानों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्चों समेत सवारियां लहूलुहान हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
हादसा मंगलवार सुबह बमनौसी रोड पर गांव मीहलालनगला के पास हुआ। कादरचौक क्षेत्र से सवारियां लेकर यहां आने को निकले टेंपो का चालक नियंत्रण खो बैठा। टेंपो ने बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव बोंदरी निवासी गुड्डू (17) पुत्र टीकाराम और गेंदनलाल के 18 वर्षीय बेटे बृजेश को रौंद दिया। बाइक से टकराने के बाद टेंपो सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। टेंपो सवार महिला-पुरुष और बच्चे उसके अंदर ही फंस गए। चालक मौका पाकर खिसक गया। घायल सवारियों ने बचाव के लिए शोर मचाया तो किसानों ने आकर मदद की। 
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पब्लिक रिलेशन वैन के पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को बुला लिया। टेंपो सवार घायल कादरचौक क्षेत्र के गांच बखतपुर निवासी इतवारी लाल (55), मुस्कारा गांव के 30 वर्षीय मोहम्मद आरिफ, ललसीनगला निवासी विनोद कुमार (24), उसकी पत्नी सरोज (22), उसके बच्चों में दो साल को बेटा सुखदेव और दो महीना की मासूम बेटी सुखदेवी और भदरौल निवासी सत्यवीर (25) पुत्र सूरजपाल घायल हो गया। बाइक सवार घायल बृजेश और गुड्डू को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया गया। भनक लगते ही घायलों के घरवाले भी अस्पताल पहुंचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed