फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dna test

डीएनए जांच के लिए आरोपी के नमूने

Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
dna test
 पंद्रह दिन पहले उझानी कोतवाली में सिपाही गौरव टाइटलर की मनमानी का शिकार हुई छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान शुक्रवार को नहीं हो सके। मामले की विवेचना कर रहे उझानी कोतवाल देवराज राठी ने छात्रा के बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया था कि छात्रा के बयान अस्पताल में ही दर्ज करा लिए जाएं। मजिस्ट्रेट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। शुक्रवार को वह बयान दर्ज कराने के लिए छात्रा को लेने जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टर्स ने कहा कि छात्रा की स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि उसे कहीं ले जाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि 15 जनवरी को सिपाही गौरव टाइटलर ने छात्रा को रेप के बाद क्वार्टर की छत से फेंक दिया था। सिपाही को छात्रा की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया। गंभीर हालत में छात्रा बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती रही थी। विवेचना के दौरान छात्रा ने 161 के बयान में अपने साथ रेप की बात कही थी। इसके बाद आरोपी सिपाही पर रेप और पाक्सो एक्ट की धाराएं तरमीम की गईं। पीड़िता को मंगलवार की रात बदायूं के जिला अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया था।
विज्ञापन

विवेचक का कहना है कि पुलिस कोई खतरा उठाना नहीं चाहती। जब तक डॉक्टर छात्रा को अस्पताल से कोर्ट तक ले जाने की इजाजत नहीं देते, तब तक बयान दर्ज होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के आरोपी सिपाही गौरव टाइटलर की डीएनए जांच कराने के लिए शुक्रवार को सैंपल लिए गए। आरोपी को 17 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उस वक्त पुलिस ने उसका मेडिकल तो कराया था लेकिन शरीर से डीएनए जांच के लिए सैंपल नहीं लिए गए थे। शुक्रवार को आरोपी कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिस ने उसके बाल, नाखून और ब्लड सैंपल लेने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया। बाद में जिला अस्पताल में उसके नमूने लिए गए। यहां से उसे फिर से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed