{"_id":"591b3d204f1c1b8a51f230f0","slug":"death-of-elderly-in-49-thousand-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से उड़ाए 49 हजार सदमे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से उड़ाए 49 हजार सदमे में बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर।
Updated Tue, 16 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : अमर जउाला
ठगी करने वालों ने फोन पर पूछ लिया पासवर्ड
फोन पर झांसा देकर एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछने के बाद जालसाजों ने बैंक खाते से 49 हजार रुपये साफ कर दिए। इस बारे में पता लगने पर सदमे में बुजुर्ग की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है।
बिनावर थाने के गांव उझौली निवासी पृथ्वीराज सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी कमलेश के फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका एटीएम बंद हो गया है। फिर से चालू कराने के लिए एटीएम का नंबर और पासवर्ड बताना होगा। झांसे में आकर कमलेश ने नंबर और पासवर्ड बता दिया। इसके कुछ देर के बाद ही कमलेश के खाते से 49 हजार रुपये साफ हो गए। इस बारे में कमलेश ने अपने बुजुर्ग ससुर रघुवीर को बताया। रघुवीर को सदमा लग गया और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। जालसाजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।