फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death

झूला झूल रहे बच्चों पर दीवार गिरी, एक की मौत

Sun, 23 Aug 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
death
हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता में रविवार पूर्वाह्न में हुआ। सरौता निवासी विनोद कुमार के घर के आंगन में उसका सात वर्षीय पुत्र दीपक और पड़ोसी गंगासिंह की छह वर्षीय बेटी लता ने नीम के पेड़ पर झूला डाल लिया था। दीवार भी पेड़ के पास थी। अचानक ही दीवार पर दो बंदर चढ़ गए। बंदरों ने दीवार को झकझोर दिया। दीवार दोनों बच्चों के ऊपर गिर गई। दीपक और लता उसके मलवे में दब गए। घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से मलवा हटाया लेकिन तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। घायल लता को भी बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

घायल लता को लेकर उसके घरवाले पहले कछला पीएचसी पर गए फिर उन्होंने निजी डॉक्टर का सहारा लिया। लता की हालत गंभीर है। हादसे में दीपक की मौत से घर में कोहराम मच गया। भनक लगते ही आसपास के लोग भी आ गए। सूचना के बाद सरौता पहुंचे नायब तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों ने मृतक के पिता समेत आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। नायब तहसीलदार ने एसडीएम सदर को भी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed