फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dbangon the demolished school Walls

दबंगों ने ढहाई स्कूल  की चहारदीवारी

Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में गठित दबंग दल कब आएगा काम, प्रबंधक लगा चुके हैं गुहार
कोर्ट का आदेश भी दिखाया, लेकिन पुलिस और प्रशासन है खामोश

 ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार अपना खास स्थान रखता है। बावजूद इसके दबंग शिक्षा के कार्यों में भी रोड़ा बन रहे हैं। ऐसा ही हाल है मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर का जमीन और स्कूल भवन का जबरन हथियाने के प्रयासों के तहत दबंगों ने एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी ध्वस्त कर दी है। करीब 400 बच्चों के इस स्कूल में दबंगों के खौफ से स्टाफ और बच्चे डरे हुए हैं। जिले में पुलिस ने दबंग दल भी बना लिया है, लेकिन यह कब काम आएगा? कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री तक को की जा चुकी है। 

गांव दीनापुर केएस पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभी तक निर्विवाद रूप से चल रहा था। गांव वालों को खुशी थी कि उनके बच्चे दूर न जाकर गांव में ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधक जगदीश सिंह यादव ने बताया कि जब दबंगों ने स्कूल भवन और जगह हथियाने के लिए स्कूल भवन में घुसकर हथियारों के बल पर तोड़फोड़ और मारपीट की, तो उन्होंने पुलिस और अधिकारियों से निराश होकर कोर्ट की शरण ली। सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेशों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश उनके पक्ष में हैं। जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतों के साथ दिखाए गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। दबंग जब मन में आता है स्कूल में उत्पात मचा जाते हैं। वे स्कूल बंद कराकर जमीन पर काबिज होना चाहते हैं। एक जुलाई से शिक्षण सत्र फिर शुरू हो रहा है, ऐसे में स्कूल स्टाफ और स्कूली बच्चों में खौफ है। प्रबंधक ने जिले के आला अफसरों से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ दबंग दल भेजकर ठोस कार्रवाई कराई जाए ताकि शिक्षा जैसे पवित्र ध्येय का पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed