फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daughter and boyfriend had strangled

बेटी और प्रेमी को गला घोटकर मार डाला

Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑनर किलिंग
बदायूं के गांव में वारदात, दोनों को एक साथ देख लिया था मां-बाप ने
दंपति ने जुर्म स्वीकारा, पुलिस को कुछ और के शामिल होने का शक

 अपने ही घर में बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लेने से आपा खो बैठे मां-बाप ने गला घोटकर दोनों की हत्या कर दी। दंपति ने पुलिस के सामने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। गुन्नौर निवासी मृतक युवक किशोरी के पिता का दूर का रिश्तेेदार भी था जो रात में प्रेमिका से मिलने के लिए गुपचुप ढंग से उसके घर में घुसा था, लेकिन लड़की के मां-बाप को इसकी भनक लग गई। प्रेमी-प्रेमिका के पोस्टमार्टम में दोनों के सिर पर किसी भारी चीज का प्रहार किया जाना भी पाया गया है। पुलिस को शक है कि हत्या में बुजुर्ग दंपति के अलावा और भी कोई शामिल हो सकता है। फिलहाल दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नदायल की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे गुन्नौर के जुलेपुरा मोहल्ले का युवक कफील नदायल में अपनी भाभी की चचेरी बहन के घर में चुपचाप घुसा। इसके बाद दोनों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लड़के की उम्र 18 साल और लड़की की उम्र 17 बतायी जा रही है। इसी बीच आहट हुई तो लड़की की मां जाग गई। उसने घर के बाहर सो रहे पति को जगाकर इस बारे में बताया। दोनों ने बेटी से दरवाजा खोलने को कहा। लड़की ने काफी देर बाद दरवाजा खोला तो पिता ने पहले उसे थप्पड़ जड़ा।  पूछने पर बेटी ने कहा कोई नहीं है लेकिनतलाशी लेने पर कफील चारपाई के नीचे पकड़ा गया। कफील को देखकर पिता आपा खो बैठा। उसने कफील के गले में रस्सी डालकर कसना शुरू कर दिया। कुछ देर में ही गला घुटने से उसकी मौत हो गई। लड़की की मां ने बताया कि उन्होंने बाद में उसी दुपट्टे से अपनी बेटी को भी गला घोटकर मार डाला। रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक दोनों शव घर में पड़े रहे। सुबह छह बजे प्रधान को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल कश्मीर सिंह यादव ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने शनिवार को गांव जाकर मौका मुआयना किया। फिर थाने आकर अपने सामने पति-पत्नी के बयान दर्ज कराए। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्हीं ने हत्या की है। लड़की के पिता ने बताया वह कफील के सीने पर तब तक बैठा रहा जब तक उसका दम नहीं निकल गया। पत्नी ने बेटी को गला घोटकर मारा। दोनों ने कहा कि उन्हें बेटी और उसके प्रेमी की जान लेने का कोई दु:ख नहीं है। इस मामले में चौकीदार जानशेर की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम में किशोरी और कफील दोनों के सिर में घातक चोटें भी पाई गईं। यानी उन पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया था लेकिन दंपति ने यह बात अपने बयान में छुपा ली थी। लड़की की एक आंख पर भी चोट का निशान मिला है। इससे माना जा रहा है कि दोनों ने खुद की जान बचाने के लिए जद्दोजहद की थी। पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के मुताबिक हत्या शुक्रवार शाम को ही कर दी गई थी। यह भी माना जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर मौजूद बताए गए किशोरी के दो भाई भी घटना में शामिल हो सकते हैं, उन्हें बचाने के लिए ही मां-बाप ने सारा मामला अपने ऊपर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मामला ऑनर किलिंग का है। दंपति ने जुर्म स्वीकार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। डबल मर्डर की इस वारदात में कुछ और लोगों के शामिल होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पड़ताल की जा रही है। जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
-सुनील सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed