{"_id":"856cc9af73ccbd216049057e087f464d","slug":"court-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में आज पेश होगा कटरा कांड का मुख्य आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में आज पेश होगा कटरा कांड का मुख्य आरोपी
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा सआदतगंज में 27/28 मई की रात दो बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। लड़कियों के परिवार वालों ने पप्पू यादव, अवधेश यादव, उर्वेश यादव (सगे भाई) समेत कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी के सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले में जांच कर रही सीबीआई ने 11 दिसंबर 2014 को क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। सुनवाई के दौरान 28 अक्तूबर 2015 को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर मुख्य आरोपी पप्पू यादव को तलब कर लिया।
कोर्ट ने कहा है कि क्लोजर रिपोर्ट में पप्पू यादव को बड़ी लड़की के साथ नग्न अवस्था में देखे जाने का जिक्र है। इसके बावजूद पप्पू यादव को आरोपी नहीं बनाया गया। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने पप्पू यादव को 28 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। शनिवार को पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी के बाद मामले में नया मोड़ आने की आशंका जताई जा रही है।