फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complete the preparation of PWD, of 25 Will campaign against encroachment

गन्ना से भरा ट्रक पलटा, तीन लोग घायल

Wed, 24 Feb 2016 12:12 AM IST
अलापुर (बदायूं)
अलापुर (बदायूं) Updated Wed, 24 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 उसहैत थाने के गांव खेड़ा जलालपुर की ओर से आ रहा गन्ने से भरा ट्रक अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में पीएनबी के पास पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खेड़ा जलालपुर की ओर से आ रहा गन्ने से भरा ट्रक मंगलवार रात म्याऊं में पंजाब नेशनल बैंक के पास पलट गया। इसकी चपेट में आकर कोठा निवासी अखिलेश पुत्र गंगादीन, केशोपुर के प्रेमपाल पुत्र ग्यादीन और धर्मेंद्र पुत्र रतनपाल घायल हो गए। ट्रक की चपेट में आकर चार बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा अगर दिन में होता तो कई जानें जा सकती थीं। दरअसल, जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह काफी व्यस्त इलाका है। घटना के बाद सीओ दातागंज श्योराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। क्रेन के जरिए गन्ना हटवा कर यातायात चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed