फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cash stolen from cement shop, cash in two houses

सीमेंट की दुकान से चोरी, दो घरों में नकदी उड़ाई

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।      
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।       Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
कछला और उझानी में बुधवार रात की घटना            
विज्ञापन


चोर बुधवार रात कछला के गांव पिपरौल में सीमेंट की दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक से 60 हजार रुपया निकाल ले गए। इसके अलावा चोरों ने अहीर टोला मोहल्ले में दो घरों को निशाना बनाया। सामान समेटने में नाकाम होने पर चोर नकदी और मोबाइल ले गए।      

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल निवासी नरेश गुप्ता के घर में ही एक छोर पर सीमेंट की दुकान है। शाम को दुकान पर ताला डालकर नरेश घर में जाकर सो गए। सुबह जागे तो दुकान के शटर का ताला टूटा मिला। दुकान में चोरी की भनक लगते ही कई ग्रामीण इकट्ठे हो गए। नरेश ने बताया-चोरों ने गुल्लक साफ कर ली। गुल्लक में 60 हजार रुपया रखे थे। दुकान मालिक ने दोपहर में कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।      इसके अलावा नगर के मोहल्ला अहीर टोला में यादराम के घर में चोर घुस आए। कमरों पर ताला पड़ा था, सो चोरों को अंदर घुसने का मौका नहीं मिल पाया। यादराम की पेंट की जेब में चार हजार दो सौ रुपये थे। जिन्हें चोर उड़ा ले गए। इसके बाद चोरों ने रजत विद्या मंदिर के प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता के घर को निशाना बनाया। चोरों ने शिवकुमार के भतीजे सौरभ की पेंट की जेब से तीन सौ रुपये और किराएदार विजेंद्र का मोबाइल उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed