फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Burgalary at three houses of kotalnagla

कोतलनगला के तीन घरों से हजारों की चोरी

Mon, 18 Sep 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 18 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Burgalary at three houses of kotalnagla

चोरों ने रविवार रात सीमावर्ती गांव कोतलनगला के तीन घरों से जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये के माल पर से हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर सुबह पीड़ित परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाके में छानबीन भी की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग।      

विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोतलनगला में चोरों ने सबसे पहले मनोज शर्मा और मूलचंद्र कश्यप के घर को निशाना बनाया। दोनों के घरों की दीवारें आपस में सटी हैं। छत के जरिए घरों में घुसे चोरों ने मनोज के घर की अलमारी का ताला तोड़ कर सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पाजेब, सोने की चेन और 17 हजार रुपये निकाल लिए। मूलचंद्र के घर से चोरों ने 10 हजार रुपये, सोने की बेसर और चांदी की पाजेब पर हाथ साफ कर दिया। चोर दोनों घरों का दरबाजा खोलकर भाग गए।       
विज्ञापन

इसके बाद मोदपाल शर्मा के घर को निशाना बनाया गया। मोदपाल के घर से चोरों ने 55 हजार रुपये और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों के घर से बाहर निकलते समय मोदपाल की पत्नी जाग गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के घरों के लोग भी छतों पर चढ़कर सतर्क हो गए। सुबह में मनोज और मूलचंद्र को भी घरों में चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ कोतलनगला समेत आसपास के इलाके में छानबीन भी की।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed