{"_id":"57d0060d4f1c1ba830319993","slug":"buffaloes-hanging-on-the-tree-unknown-woman-s-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसोर के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसोर के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवती का शव
ब्यूरो /बदायूं
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसोर नदी से सटे इलाके में पेड़ पर युवती की लाश लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भनक लगते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। उसने आत्महत्या की या फिर हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया? यह तो जांच में साफ होगा, लेकिन हालात हत्या की आशंका बयां कर रहे हैं। तीन थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद के बाद कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने को भेजा।
कोतवाली पुलिस को जिस खेत में चंदनिया के पेड़ से लटकी अज्ञात महिला की लाश मिली, वह संजरपुर निवासी सुनील का है। राजस्व ग्राम बिल्सी से जुड़े रकबे को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल मुजरिया के गांव तिगोड़ा की ओर से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रोहन को जाने वाले रास्ते के समीप है। शव सुबह में किसी ग्रामीण ने देखा था। बाद में रोहान, संजरपुर, तिगोड़ा समेत आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर उझानी कोतवाली के दरोगा एके सिंह ने मौका मुआयना किया। बिल्सी और मुजरिया थाने से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को लेकर मुजरिया, उझानी और बिल्सी पुलिस के बीच सीमा विवाद भी रहा। हालांकि उझानी पुलिस ने पेड़ से उतरवा कर शव कब्जे में ले लिया, लेकिन राजस्व कर्मियों ने पुलिस को बताया कि सुनील का खेत बिल्सी थाना क्षेत्र में आता है। सांवले रंग की करीब 30 वर्षीय मृतका काला सलवार-सूट पहने है। सलवार-सूट पर सफेद और लाल रंग के फूल बने हैं। उसके पैर में बिछुआ और मांग में सिंदूर होने से साफ है कि वह शादीशुदा थी। दरोगा सिंह ने बताया कि उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर लाश दिखाई, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। जबकि ग्रामीणों को आशंका है कि हत्या कर शव लाकर पेड़ पर लटका दिया गया है। हत्या और आत्महत्या को लेकर सच्चाई का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा।