फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bord exam

इमला बोलकर नकल कराते पकड़ा

Thu, 26 Feb 2015 07:40 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 26 Feb 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
नकल कराने वालों को न ही सचल दल का खौफ है, न ही कार्रवाई का। तमाम प्रयासों के बाद भी बृहस्पतिवार को एक और मामला प्रकाश में आया। डायट प्राचार्य सचल दल ने औचक निरीक्षण कर अलापुर के एक केंद्र पर कक्ष में इमला बोलकर नकल करा रहे एक शिक्षक को पकड़ लिया। कार्रवाई करते हुए तुरंत रिलीव कर दिया गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण परीक्षा में ड्यूटी करने नहीं पहुंचे दो शिक्षकों का वेतन काटने की संस्तुति भी की है। इसके अलावा जवाहरनगला के केंद्र पर स्कूल के ही गणित के शिक्षक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करते पकड़े गए। उन्हें भी हटाने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

सुबह हाईस्कूल गणित का पेपर था। सचल दल प्रभारी डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा व साथ में उनकी टीम के सदस्यों ने सख्ती बरतते हुए नेहरू इंटर कॉलेज अलापुर में सुबह की पाली में इमला बोलकर नकल करा रहे परिषदीय स्कूल कोड़ागूजर के सहायक अध्यापक मोहम्मद आबिद को पकड़ लिया। डायट प्राचार्य ने तुरंत कक्ष निरीक्षक को रिलीव करने के आदेश दे दिए। इसके अलावा महत्वपूर्ण परीक्षा होने के बावजूद ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के सत्यपाल सिंह व गंगादीन इंटर कॉलेज गूरानवीगंज सुनील पाठक के गैरहाजिर होने पर वेतन काटने की संस्तुति की है। इसके अलावा सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में वहीं के गणित के शिक्षक की कक्षा में ड्यूटी करते हुए पकड़ लिया। डायट प्राचार्य ने डीआईओएस को आख्या देकर हटाने की संस्तुति की है। श्री शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान अनियमितता मिली। लिहाजा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शिक्षक के पीटने पर परीक्षार्थी ने कॉपी से फाड़ा पेज
बदायूं। ताकझांक कर रहे एक परीक्षार्थी को शिक्षक ने पीट दिया। इस बात पर परीक्षार्थी ने कॉपी का पहला पेज फाड़ दिया। मौके पर सचल दल भी पहुंच गया। हालांकि सचल दल ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तलाशी में निकली स्कीम
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के एक केंद्र पर दूसरी पाली में हुए इंटर फिजिक्स के पेपर में तलाशी देने में आनाकानी कर रहे एक परीक्षार्थी पर नकल होने का शक गहराया। कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना आंतरिक सचल दल को दी। सचल दल कक्ष में पहुंच गया। तलाशी देने पर परीक्षार्थी की जेब में स्कीम का एक पेज निकला। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि शक पर तलाशी ली, लेकिन कोई नकल सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed