{"_id":"779f1578ba86923390f07bbc87a42399","slug":"blood-bank-staff-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए ब्लड बैंक स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हटाए गए ब्लड बैंक स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब
बदायूं।
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में शराब पीने के मामले में हटाए गए स्टाफ से अब सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने स्पष्टीकरण तलब किया है। स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहले ही शासन को लिखा जा चुका है।
बता दें कि दो दिन पहले एक मरीज के तीमारदार की शिकायत पर सीएमएस डॉ. वर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह के साथ ब्लड बैंक पर औचक छापा मारा था। इस दौरान यहां से स्टाफ तो फरार हो गया लेकिन शराब की बोतल समेत काफी आपत्तिजनक सामान मिला था। सीएमएस ने तत्काल प्रभाव से ब्लड बैंक के स्टाफ को हटा दिया था। शनिवार को स्टाफ की इन कारगुजारियों पर रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि ब्लड बैंक के हटाए गए पूरे स्टाफ का उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।