फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Black Buck died of a vehicle collision

वाहन की टक्कर से एक और ब्लैक बक मरा 

Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शिकारियों से बचकर भाग रहा था दुर्लभ प्रजाति का हिरन
 शिकारियों से बच कर भाग रहे दुर्लभ प्रजाति के ब्लैक बक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ब्लैक बक का शव ले जा रहे शिकारी ग्रामीणों को देखकर भाग गए। घटना गुरुवार रात अलापुर थाना क्षेत्र में गांव संजरपुर और सखानूं के बीच हुई। सड़क हादसों में अक्सर दुर्लभ प्रजाति के ब्लैक बक दम तोड़ रहे हैं। पिछले दिनों उसहैत, दातागंज और सहसवान में भी ब्लैक बक हादसों का शिकार हो चुके हैं।
जिले में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण (ब्लैक बक) शिकारियों के निशाने पर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनके अंग और खाल काफी महंगे दामों पर बिकती हैं। सखानूं और संजरपुर गांवों के आस-पास अमरूद के बागानों में भी ब्लैक बक बहुतायत में पाए जाते हैं। गुरुवार रात इलाके में शिकारियों ने एक ब्लैक बक का शिकार करने की कोशिश की। शिकारियों के हमले में घायल ब्लैक बक जान बचाकर भागा तो उसको रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद तीन शिकारी ब्लैक बक का शव उठा कर ले जाने लगे। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की इन पर नजर पड़ी तो वे शव छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


सूचना देने के बावजूद कोई नहीं पहुंचा
अलापुर। गांव के लोगों ने हादसे में ब्लैक बक के मरने की खबर वन विभाग के अधिकारियों को भी दी। खबर मिलने के बावजूद शुक्रवार शाम तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव के लोगों का आरोप है कि वन विभाग ब्लैक बक की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed