{"_id":"a4c1ca9126ba288a86174971dd9431c0","slug":"bike-riders-young-and-women-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक और महिलाओं को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक और महिलाओं को लूटा
Sahaswan
Updated Fri, 05 Jun 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नकाबपोश सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक और दो महिलाओं को गन प्वांइट पर रोककर लूटपाट की। विरोध करने पर पीटा। लुटेरे उनसे 17 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी वीरेश पुत्र जयपाल शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अपनी बुआ ज्ञानश्री और दादी फूलादेवी के साथ सहसवान से सोने-चांदी के आभूषण खरीदकर गांव वापस जा रहा था। रास्ते में शेखपुर और भगतपुर के बीच पीछे से पहुंचे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों में से एक ने गन प्वांइट पर वीरेश को कब्जे में लेते हुए उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। उसके बाद बाइक पर सवार उसकी बुआ और दादी सं जेवरात लूटने लगे। वीरेश के विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखी 17 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
वीरेश ने बताया कि पांच दिन पूर्व उसके छोटे भाई सर्वेश की शादी हुई थी। सात जून को सर्वेश के ससुराल वाले उसकी पत्नी की विदा कराने आने वाले थे। इस विदा से पूर्व वीरेश, सर्वेश की पत्नी के लिए एक सोने का फूल और अंगूठी खरीदने आया था। पुलिस बगैर लिखा-पढ़ी ही लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन