{"_id":"573a17c04f1c1bf10dac73aa","slug":"bike-riders-couple-tanker-he-thrashed-the-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को टैंकर ने रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपति को टैंकर ने रौंदा, महिला की मौत
Updated Tue, 17 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दंपति को शहर में इंदिरा चौक के पास टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश नाम की महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि मृतका का पति सत्यपाल गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई। दंपति बिनावर थाने के गांव दियूरी स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उझानी कोतवाली के गांव दूदेनगर निवासी सत्यपाल (38) की ससुराल बिनावर थाने के गांव दियूरी में है। सोमवार को वह अपनी पत्नी कमलेश (34) के साथ अपनी ससुराल जा रहे थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश की मौके पर मौत हो गई। सत्यपाल गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव हटवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी को भी पुलिस लदवाकर थाने ले गई।
खबर मिलने पर सत्यपाल के परिवार और ससुराल वाले भी आ गए। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। टैंकर पुलिस के कब्जे में है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
-----
रोडवेज बस की टक्कर से युवक
की जान गई, साथी घायल
उझानी। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक गौरव नाम के युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी शमीउल गंभीर घायल हो गया। हादसा सोमवार दोपहर उझानी रोड पर गांव जजपुरा के पास हुआ। घायल शमीउल को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।
उझानी के मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी गौरव (30) और पठान टोला निवासी शमीउल (32) पुत्र सलीम सोमवार को किसी काम से मेडिकल कॉलेज आए थे। दोनों दोपहर यहां से वापस उझानी लौट रहे थे। रास्ते में जजपुरा मंदिर के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गौरव की मौके पर मौत हो गई। शमीउल गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया।
-----
बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल
उझानी। स्पीड ब्रेकर पर बाइक फिसलने के बाद रोडवेज बस की चपेट में आने से दंपति और उनका बेटा घायल हो गया। शाहजहांपुर जिले के कलान निवासी गोविंद (35) अपनी पत्नी आशा (32) और बेटे विपिन (14) के साथ सोमवार को कछला गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के बाद बाइक से कलान लौटते समय रास्ते में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के पास बने ब्रेकर पर बाइक फिसल गई। इसी दौरान यहां से गुजर रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। आशा की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।