फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bhatta security guard died in fire

ईंट भट्ठा चौकीदार की आग में झोंककर हत्या!

Sat, 31 Jan 2015 11:47 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 31 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
bhatta security guard died in fire
 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दौरी निरोत्तमपुर के पास ईंट भट्ठे के
विज्ञापन
चौकीदार की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने भट्ठा मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने आग में जलाकर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी भट्ठा मालिक फरार है। आरोप है कि भट्ठा मालिक से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह पेट और सीने पर बुरी तरह से जलना बताया गया है।
दौरी निरोत्तमपुर से करीब आधा किलोमीटर दूर ककराला निवासी राजेंद्र गुप्ता का ईंट का भट्ठा है। दौरी निरोत्तमपुर के वीरपाल (65) पुत्र पुलंद सिंह पिछले दस साल से यहां चौकीदार थे। शनिवार सुबह भट्ठा के पास ही बरामदे में वह मृत मिले। वीरपाल पेट, सीने और सिर पर बुरी तरह से जले हुए थे। मृतक के पुत्र ढाकन सिंह का आरोप है कि भट्ठा मालिक पर उनके पिता के कमीशन और वेतन के रुपये थे। रुपये मांगने पर वह बार-बार बहाना कर देता था। शुक्रवार को उनके पिता गांव में भंडारा खाने आए थे। यहां उन्होंने गांव के राजेंद्र, चंदन और रवेंद्र को बताया कि भट्ठा मालिक उनकी हत्या कर सकता है। अब वह वहां चौकीदारी नहीं करेंगे। इसके बाद वह भट्ठे पर चले गए।
विज्ञापन

ढाकन सिंह का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब वह अपने चचेरे भाई चंदन सिंह के साथ भट्ठे पर पहुंचे तो उनके पिता जले हुए मृत पड़े थे। भट्ठा मालिक राजेंद्र गुप्ता दो लोगों के साथ उनके शव को भट्ठे की मिट्टी डाल कर दबा रहे थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव भी मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह पेट और सीने पर गंभीर रूप से जलना बताई गई है। इधर, भट्ठा मालिक का कहना है कि वह घटना के बारे में कुछ नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर मिली भट्ठे की राख
बदायूं। मृतक वीरपाल सिंह के शरीर पर भट्ठे की राख मिली है। हालांकि वीरपाल जिस बरामदे में सो रहे थे वह भट्ठे से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर है। जिस तख्त पर वह सो रहे थे वह भी जल गया है। सवाल यह उठता है कि उनके शरीर पर भट्ठे की राख क्यों मिली। अगर, वह हादसे में जले हैं तो उन्होंने चीख पुकार क्यों नहीं की। रात में भट्ठे पर कई और मजदूर भी सो रहे थे उनको भी घटना के बारे में कुछ पता नहीं लगा।

खानाबदोस जीवन जी रहे थे पिता-पुत्र
बदायूं। वीरपाल की पत्नी की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके एक बेटा ढाकन सिंह और दो बेटियां मधु, नीलम हैं। दोनों बेटियों की वह शादी कर चुके हैं। बेटे की अब तक शादी नहीं हुई है। बेटा ढाकन सिंह ड्राइवरी करके अपना गुजारा करता है। घर में कोई महिला न होने से खानाबदोस की तरह जिंदगी जी रहे हैं। गांव में उनका घर तो है लेकिन यहां कभी कभार ही आते हैं। गांव वालों की मानें तो दोनों किसी तरह से अपना गुजारा कर रहे थे।

वीरपाल ने ही लगवाया था भट्ठा
बदायूं। जिस भट्ठे पर जलकर वीरपाल की मौत हुई वह भट्ठा लगवाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। ककराला के राजेंद्र गुप्ता को यहां भट्ठे के लिए जमीन इन्होंने ही क्रय कराई थी। वीरपाल के पास भी करीब साठ बीघा जमीन थी। यह जमीन कई साल पहले वह बेच चुके थे। भट्ठा लगने के बाद वह यहीं चौकीदारी करने लगे थे।


मुकदमा दर्ज होने के बाद फैसला!
बदायूं। वीरपाल के पुत्र ढाकन सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने राजेंद्र गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही है। ढाकन सिंह की ओर से समझौते के लिए राजीनामा और शपथ-पत्र भी पुलिस को दिए गए हैं। अगर, दोनों पक्षों में फैसला हो जाता है तो पुलिस इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed